February 7, 2025

अशोक नगर देवभूमि रामलीला में धूमधाम से हुआ प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक

0
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। देवभूमि श्रीराम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट रुड़की के तत्वाधान में आयोजित पर्वतीय परंपराओं से प्रेरित प्रभु श्रीराम के सजीव अभिनय दर्शन के अंतिम दिवस, 14 वर्ष के वनवास के बाद, अयोध्या लौटे राम का रथ द्वारा नगर भ्रमण करा कर रथ यात्रा निकाली गई। उसके पश्चात प्रभु राम, भाई लक्ष्मण, पत्नी सीता तथा भक्त हनुमान के साथ राम लीला मंच पर आसन हुए पंडित चंद्र मोहन कुलाश्री ने समिति के पदाधिकारीगण संरक्षक राजेंद्र रावत तथा निर्देशक बलवीर सिंह रावत के माध्यम से हवन यज्ञ करा कर, राम – लक्ष्मण सीता के द्वारा पूर्णाहुति संपन्न कराने के उपरांत राम जी का राज्याभिषेक कर उनकी आरती की गई।
सैकड़ो भक्तों ने राम दरबार पर राम -सीता, लक्ष्मण और हनुमान के चरणों का आशीर्वाद प्रसाद लेकर किया। इसी क्रम में समस्त कलाकारों और कार्यकर्ताओं को समिति द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत द्वारा समस्त जनता, दर्शकों, सहयोग करने वालों तथा दान दाताओं का आभार प्रकट किया साथ ही मथुरा प्रसाद कांडपाल जी का जिनकी जमीन पर यह पुण्य काम हुआ तथा बलवीर सिंह कंडारी जिन्होंने स्टोर की व्यवस्था की का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार अदा प्रकट किया गया। राम के अयोध्या आने की खुशी तथा लीला के सफल आयोजन के उपलक्ष में महा भोज का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य जिनमे अध्यक्ष अर्जुन सिंह तड़ियाल, संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत, निर्देशक बलवीर सिंह रावत, सह निर्देशक महामंत्री जगदीश नेगी संयोजक दिगंबर सिंह नेगी, सहसंयोजक सतीश नेगी धर्मगुरु चंद्र मोहन कुलाश्री, सांस्कृतिक सचिव हेमंत बड़थ्वाल, मंच निर्देशक कुंवर सिंह चौधरी, प्रदीप बूढ़ाकोटी, बलवीर सिंह गोसाई, बलबीर सिंह कंडारी, आनंद सिंह रावत कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत, मेकअप, बालम सिंह रावत, जसराम ढौंडियाल, सुरजीत सिंह नेगी, हयात सिंह रौथाण, तीरथ शर्मा, मुकेश बिष्ट, विनोद जख्वाल, विक्रम कुला राजेंद्र प्रसाद खन्करियाल, मातवर सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत शिवाजी कॉलोनी, सुशील कुलाश्री, सुनीता कुमाई, सौरव, आयुष, बादल, केशव पोखरियाल , हितेश नेगी, रोहन नेगी, दिव्यांशु, ऋतु लखेड़ा, रिया बिष्ट, मनीषा सृष्टि पवित्रा देवी, गीता बिष्ट, रितिक, हरदीप, सुनील नेगी, अनूप, खुशी राणा, सांची भंडारी, रिया नेगी, तृप्ति अरनव डोबरियाल, पवित्री रावत आशा देवी खन्करियाल, मुन्नी देवी, रजनी कुलाश्री, गीता बिष्ट, चिंतामणि जख्वाल, बलवंत सिंह रावत, गोपाल दत्त मैदोला, दिनेश सिंह गोसाई सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *