मोदी सरकार का बड़ा फैसला: गरीबों को 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज

Getting your Trinity Audio player ready...
|
नई दिल्ली (देशराज पाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार फिर गरीबों के हित में बड़ा फैसला लिया है। बताया गया है कि इस फैसले से गरीबों को 2028 तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। मोदी सरकार के इस फैसले से देश के गरीबों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को मुफ्त अनाज वितरण को चार साल तक बढ़ाने की मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सरकार अब 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज देगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके अलावा कई अन्य योजनाओं पर मुहर लगायी है। आपको बता दे कि केंद्र योजना का खर्च उठायेगा। ये ही नहीं कई और योजनाओं को भी हरी झंडी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKAY) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति जारी रखने पर मुहर लगा लगायी है। मोदी सरकार के इस फैसले से देश की गरीब जनता में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई है।