February 10, 2025

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मिलते हैं लाभ, जानिए क्या हैं इसके नियम

0
Getting your Trinity Audio player ready...

दुर्गासप्तशती एक ऐसा प्रसाद है कि जिसे प्राणी के ग्रहण करने से धन्य हो जाता है। दुर्गासप्तशती का पाठ करते समय कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको दुर्गासप्तशती का पाठ करने के लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं। आदिशक्ति की आराधना का महापर्व शुरू हो चुका है। नवरात्रि पर दुर्गा पूजन दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का महत्व है। बता दें कि यह हिंदू धर्म का सर्वमान्य ग्रंथ है। इसमें मां भगवती के कृपा के सुदंर और गूढ़ साधन के रहस्य भरे हैं। दुर्गा सप्तशती एक ऐसा प्रसाद है कि जिसे प्राणी के ग्रहण करने से धन्य हो जाता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दुर्गासप्तशती का पाठ करने के लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।

दुर्गासप्तशी का वर्णन

मार्कण्डेय पुराण में मां भगवती के अलग-अलग रूपों का वर्णन मिलता है। इस पाठ को नवचंडी, शतचंडी और चंडीपाठ भी कहा जाता है। अगर कोई व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक और असाध्य रोग से पीड़ित है, तो दुर्गा सप्तशती का पाठ लाभकारी होता है। इस पाठ को करने से परिवार में बनी नकारात्मक शक्ति और ऊपरी बाधा का अंत होता है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से हर तरह की परेशानी का अंत होता है। देवी भगवती पुराण में इस बात का वर्णन मिलता है कि ऐश्वर्यकामी राजा सुरथ ने अपने अखंड साम्राज्य को प्राप्त किया था। हालांकि इसका पाठ करने के दौरान व्यक्ति को कई तरह के नियमों का पालन करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *