श्रीराम ने किया ताड़का वध दर्शक देखकर हुए अचंभित, लगे जयश्री के नारे

Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। देवभूमि आदर्श सोसाइटी द्वारा आदर्श नगर स्थित सेलिब्रेशन हॉल में रामलीला शुरू हो चुकी है। आज दूसरे दिन के अथिति डॉ. प्रवीण गोठी रहे।
इस मौके पर डॉक्टर गोठी ने रामभक्तों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमें हमेशा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को ध्यान में रखते हुए समाज के हर वर्ग को साथ लेके आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इससे संतान धर्म का प्रचार ओर देश में सदभावना ओर रिश्तो के प्रेम महत्व का संदेश सब तक जायेगा। इससे पहले अतिथियों द्वारा गणेश पूजन व रामायण आरती कर लीला मंचन का आनंद लिया। इस मौके पर देवभूमि आदर्श सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला मंत्री सचिन कश्यप व सोसायटी अध्यक्ष चौधरी आदित्य तोमर ने रामलीला को भारत की प्राचीन परंपरा बताते हुए कहा कि सभी रामभक्त बहुत उत्साहित है और मंचन का आनंद ले रहे है। मंच का संचालन नवीन सैनी, सचिन कश्यप ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे दिन श्रीराम के द्वारा तड़का वध था, सीता सुवयंवर में बाण तोड़ा गया व श्री राम ओर माता सीता का विवाह हुआ। इस अवसर कोषाध्यक्ष सचिन नामदेव, संयम वर्मा देवभूमि आदर्श सोसाइटी पद अधिकारी कमल भाटी, राज कश्यप, विपिन सैनी, प्रदीप चौहान, संयम, शुलभ शर्मा, मोंटू सैनी, सुनील, अंकित सिंगल, पुनीत धीमन, सुभाष कश्यप, तरुण कश्यप, राकेश यादव, विनय आदि उपस्थित रहे।