June 18, 2025

अशोकनगर में 83वां श्रीशिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा 29 से 8 अक्टूबर तक

0
IMG_20240929_173748
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। न्यू मॉडल स्कूल अशोकनगर में 83वां श्रीशिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा प्रवचन एवं केदार मंदिर निर्माणकर्ता श्रीकेदार बाबा राजेश देवेश नाथ द्वारा किया जाएगा। दिनेश बिष्ट द्वारा आयोजित श्रीशिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में आज भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई। जिसमे सभी कॉलोनी वासियों की सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया ढोल नगाड़ो के साथ नृत्य कर यात्रा का आनंद लिया। दिनेश बिष्ट व सतीश नेगी ने बताया कि 83वां श्रीशिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा प्रवचन 29 से 8 अक्टूबर से दोपहर 3 से सायं 6 बजे तक प्रति दिन तक चलेगी। जाने माने श्रीकेदार बाबा राजेश देवेश नाथ के प्रतिदिन श्रीशिव लीला तथा भागवत कथा के महत्व को क्षेत्र की जनता को समझायेगे। कथा के अंतिम दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सीमा बिष्ट, पंडित द्वारिका पोखरियाल, सरोज नेगी, सरोज बड़थ्वाल, सुनीता नेगी, देवंती भट्ट, अनीता काला, अनीता नेगी, किरण नेगी, हीरा बिष्ट, गीता बिष्ट, सरोज डिमरी, सर्वेश्वरी भंडारी, संतोषी बिष्ट, माहेश्वरी नेगी, लाजवंती गोसाई, सरिता बिष्ट, रिंकी नेगी, रजनी देवी, श्वेता यादव, कुसुम नेगी, कुसुम कला, अर्चना बड़थ्वाल, कंचन बड़थ्वाल, सुखबीर बिष्ट, तेज सिंह खड़ायत, बासु भट्ट, मनमोहन रावत, आनंद सिंह रावत, संजय सिंह रावत, मनोज बड़थ्वाल, नरेंद्र भंडारी आदि भगवान भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page