समर्पण जन कल्याण संगठन की महिला शाखा ने आमजन को गन्ने का रस बांटा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। निर्जला एकादशी के अवसर पर समर्पण जन कल्याण संगठन रुड़की की महिला शाखा द्वारा गायत्री मंदिर के समीप श्री विघ्नेश्वर मंदिर के सामने श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस को गन्ने के रस का वितरण किया गया।
बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी एवं पर्याप्त वर्षा न होने के कारण लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य आयोजित किया गया।इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने प्रभु से शीघ्र वर्षा होने तथा जनसामान्य को गर्मी से राहत मिलने की प्रार्थना भी की। संरक्षक पूजा गुप्ता समर्पण शाखा में लगातार समाज सेवा के कार्य में लगी है। महिला शाखा भी दिन-रात समाज के अनेक कार्य कर रही है और संस्था के साथ जुड़कर हमें भी पुण्य कमाने का लाभ मिलता है। कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक सुगंध जैन, पूजा गुप्ता, महिला शाखा अध्यक्ष रेणु गुप्ता, महामंत्री प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बबीता यादव, उपाध्यक्ष रेणु पुरी, उपाध्यक्ष राधा गोयल, वैशाली गोयल एवं परी गोयल , राममूर्ति सारण श्राद्ध शर्मा सुगंध अग्रवाल नीलम सिंगल माही बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समर्पण मुख्य शाखा अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, शेर सिंह, सारण, अनूप बंसल, संदीप यादव, दीपक अग्रवाल, कार्तिक पूरी आदि उपस्थित रहे।
