सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका: ध्रुव रौतेला
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
देहरादून (देशराज पाल)। उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने अल्मोड़ा भ्रमण किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। मीडिया के माध्यम से आम जनता तक सही एवं तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सरकार एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने जिला सूचना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने उनका स्वागत करते हुए विभागीय कार्यों, स्टाफ, जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों तथा जनपद से प्रकाशित होने वाले पत्र पत्रिकाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों का बेहतर और प्रभावी प्रचार प्रसार विभाग का दायित्व है। इस दायित्व को सभी कार्मिक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रेस और प्रशासन के बीच विभाग एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करें।
