May 7, 2026

सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की शराबियों पर बड़ी कार्रवाई

0
IMG_20260507_115243
Getting your Trinity Audio player ready...

*31 के काटे पुलिस एक्ट में चालान, 15 हजार 500 रुपए का वसूला जुर्माना*

*कोतवाली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से  सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में हड़कंप*

कोतवाल बोले अभियान अभी नहीं हुआ समाप्त आगे भी रहेगा जारी 

रुड़की (देशराज पाल)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले दो दर्जन से ज्यादा शराबियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए शराबियों का पुलिस 81 एक्ट में चालान कर हजारों रुपए का जुर्माना वसूला है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले शराबियों में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी ने साफ कहा कि यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। आगे भी जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार की देर शाम सिविल लाइन कोतवाली पुलिस द्वारा
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे शराबियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस के इस अभियान के दौरान 31 शराबियों को पकड़ा गया। पुलिस पकड़े गए सभी शराबियों को अपने साथ सिविल लाइन कोतवाली ले आई जहां पर इनका पुलिस 81 एक्ट में चालान किया गया और इसे 15 हजार 500 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस टीम द्वारा इतने बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाने से शराबियों में हड़कंप की स्थिति रही। वही सिविल लाइन कोतवाल ने साफ कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों में व0 उप निरी0 धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक भजराम चौहान, उप निरीक्षक नवीन चौहान, उप निरीक्षक सुभाष जखमोला, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल संदीप सेमवाल, हेड कांस्टेबल रजत चौधरी, कां0 अनिल शर्मा, कांस्टेबल रणवीर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page