May 7, 2026

फ्लाईओवर निर्माण कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने लगाई फटकार

0
FB_IMG_1778131653735
Getting your Trinity Audio player ready...

*डीएम ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण*

*कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी निर्माण कार्यों को संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयावधि के अंतर्गत पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं होगी क्षम्य*

रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल)। कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से यातायात बाधित न हो, इसके लिए एनएचएआई द्वारा किए जा रहे फ्लाईओवर कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शाम को अधिकारियों एवं कॉन्ट्रैक्टरों के साथ हरिलोक तिराहा ज्वालापुर, बहादराबाद टोल प्लाजा आदि क्षेत्रों में चल रहे फ्लाईओवर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं कॉन्ट्रैक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही जो भी निर्माण कार्य तत्परता से किए जा सकते हैं, उनको त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से पहले यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जो भी निर्माण सामग्री एवं सड़क किनारे जो भी मलबा पड़ा है, उसे त्वरित गति से हटाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को त्वरित गति से कराया जाए। इसके लिए उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो कार्य रात्रि के समय किया जा सकता है, उस कार्य को रात्रि में ही कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई संतोष कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी सुमित कुमार, राजकुमार पांडे, इंजीनियर उत्तम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page