June 24, 2026

खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य

0
IMG_20260624_170417
Getting your Trinity Audio player ready...

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा त्वरित गति से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य*

*सीवरेज के निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता, व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा*

*विगत एक दिन में 197.5 मीटर पैकेज 01 एवं 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण*

हरिद्वार (देशराज पाल)। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की वर्तमान में संचालित हो रही चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 23 जून को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 के अंतर्गत वीरधाम सीसी रोड वर्क 20 मीटर, एनएचएआई रोड नियर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बीटी रोड वर्क (डीबीएम) 22.5 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है कुल 42.5 कार्य पूर्ण की लिए गए है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत गणपतिधाम फेस 3 पावर ब्लॉक 30 मीटर,राजविहार फेस 1 सीसी रोड 43 मीटर, लोकसेवा आयोग सीसी रोड 45 मीटर, भगवतीपुरम सीसी रोड 35 पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 153 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page