April 24, 2026

नगर पालिका मंगलौर की बोर्ड बैठक में 64 करोड़ 93 हजार का बजट पास

0
IMG_20260423_201903
Getting your Trinity Audio player ready...

*स्थानीय पंजीकृत ठेकेदारों को प्राथमिकता: मोइनुद्दीन अंसारी*

*वॉइस चैयरमेन के प्रस्ताव को बोर्ड ने सिरे से किया खारिज*

*परमानेंट चार कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर चैयरमेन ने जताई कड़ी नाराजगी, बोले नहीं सुधरे तो होगी कार्रवाई*

*चार दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी चैयरमेन ने जताई कड़ी नाराजगी, कार्रवाई के दिए आदेश*

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)।  नगर पालिका परिषद मंगलौर की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से करोड़ों रुपए का बजट पास किया गया। अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा कि पास हुआ बजट से मंगलौर नगर पालिका क्षेत्र में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट समेत पालिका पुरानी बिल्डिंग के स्थान पर नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराया जाना आदि शामिल है। इस बजट से विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। कस्बा मंगलौर के चारों ओर की सीमा पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।
बृहस्पतिवार को मंगलौर नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 64 करोड़ 93 हजार के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस बजट का मुख्य केंद्र शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रखा गया है। बोर्ड बैठक में स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 1 चमारान खालसा का नाम बदलकर सैनीपुरा करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास किया गया। शहर की जर्जर और कच्ची सड़कों के कायाकल्प का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि आने वाले महीनों में मंगलौर की सड़कों की सूरत बदलती नजर आएगी। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लालवाड़ा और गोला तालाब क्षेत्रों में अंडरग्राउंड पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है। बोर्ड बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करने तथा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग और स्प्रे अभियान तेज करने का निर्णय भी लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि मंगलौर को एक मॉडल, ग्रीन और क्लीन सिटी बनाना। इसके लिए हर स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है और बजट में जनता की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है। बैठक में मौजूद सभासदों ने भी विकास कार्यों पर सहमति जताते हुए सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। मंगलौर नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर भी अध्यक्ष ने अपनी नाराजगी जताई और कहां की मंगलोर क्षेत्र में चार दुकानों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है। उन दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। बोर्ड बैठक में सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह, मोहम्मद वसीम, अकाउंटेंट रजत रावत, दीपक शर्मा, जेई अरविंद कुमार, जेई सुभाष चंद्र, कमल कुमार, सभासद कलीम, विपिन जैन, रजत शर्मा, अहतेशामूल हक बाबू भाई, जहीर हसन, इमराना, परवेज नंबरदार, मुस्कान, साकिब, निगहत, मोहम्मद आरिफ, सांसद प्रतिनिधि सचिन राठी, मोहम्मद करीम, शाहिना परवीन, जुल्फिकार, गुलिस्ता परवीन, गुलफशा, कशिश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page