रक्तदान करने से शरीर रहता है स्वस्थ: पूजा गुप्ता
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*इस तरह के शिविर लगते रहने चाहिए, इसकी जितनी सराहना की जाए वह बेहद कम: राजेंद्र चौधरी*
*स्वामी दिशानंद भारती महाराज ने इस पुनीत कार्य के लिए शिविर संयोजक को दिया साधुवाद*
*बीटी गंज जैन धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया*
रुड़की (देशराज पाल)। जैन धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता तथा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के संयोजन में लगाए गए इस शिविर में अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी दिशानंद भारती महाराज ने कहा कि रक्तदान महादान है। जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो उसके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बचाने में मदद मिलती है।
शुक्रवार को बीटी गंज में स्थित जैन धर्मशाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन में स्वामी दिशानंद भारती महाराज ने इस पुनीत कार्य के लिए शिविर संयोजक को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा लंबे समय से समाज सेवा के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, वह न केवल सराहनीय हैं बल्कि समाज हित में भी हैं। वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता तथा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति में बहुत जल्दी नए खून की पूर्ति हो जाती है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इस तरह के शिविर का आयोजन होता रहना चाहिए ताकि किसी को खून की कोई कमी ना रहे। उन्होंने इस शिविर के लिए पूजा गुप्ता और सचिन गुप्ता की सराहना की। इस अवसर पर डॉ विनय गुप्ता, डॉक्टर संजय गर्ग, डॉक्टर अर्पित सैनी, डॉक्टर नायर, मनोज गोयल, हेमेंद्र चौधरी, दीपक अरोड़ा, वैभव गुप्ता, यश गोयल, सुनील गुप्ता, सौरभ गोयल, सुनील सिंघल, अजय सिंघल, सुभाष सिंघल, आर्यन गुप्ता,अमित अग्रवाल, विपिन गुप्ता, विजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, उमंग गुप्ता, शुभम गुप्ता, गौरव, अंकित प्रधान, रविंद्र चौधरी, पंकज सोनकर, सुमित सोनकर, अखिल अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, सुनील कश्यप, शकील अहमद, राजकुमार, सलमान आदि मौजूद रहे।
