April 24, 2026

नेकइका खानपुर की 18 छात्राओं ने अन्तर्राष्ट्रीय आर्ट कम्पीटिशन में जीते पुरस्कार

0
IMG_20260422_164936
Getting your Trinity Audio player ready...

*अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक खानपुर के बच्चों की पहचान बनाने का काम कर रहा विद्यालय:डॉ0 पितम सिंह*

रुड़की (देशराज पाल)। नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर की 18 छात्राओं ने अन्तर्राष्ट्रीय आर्ट कम्पीटिशन में पुरस्कार प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने पर विद्यालय प्रबन्धक द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया।
कालेज प्रबन्धक डॉ0 घनश्याम गुप्ता ने पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर कहा कि नेशनल कन्या इण्टर कालेज की बालिकाऐं ब्लाक स्तर से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक विद्यालय का परचम लहराने का कार्य कर रही है जिसका समस्त श्रेय उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता हैं।प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि अति दूरस्थ आपदा प्रभावित खानपुर क्षेत्र के बच्चों में बहुत सारी अनमोल प्रतिभाऐें छिपी हैं। जिनका प्रस्फुटन ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से होता हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी डॉ0 पितम सिंह ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक खानपुर के बच्चों की पहचान बनाने का काम यह विद्यालय कर रहा है जिसके योगदान को खादर क्षेत्र सदैव स्मरण रखेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पंजाब सिंह प्रवक्ता भारूवाला ने कहा कि 25 साल पहले इस क्षेत्र में अभिभावकों द्वारा कक्षा 5 व 8 के बाद बालिकाओं को स्कूल नहीं भेजा जाता था लेकिन जब से नेशनल कन्या इण्टर कालेज की स्थापना हुयी है तब से शत प्रतिशत छात्राऐं उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कोई संकोच नहीं कर रही हैं। कला अध्यापिका वंदना जोशी के निर्देशन में मुम्बई की संस्था रंगोत्सव सैलीब्रेशन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित र्ड्राइिंग कम्पीटिशन में कक्षा-11 की छात्रा अंशिका भारद्वाज, कार्तिकूदेव (कक्षा-12), प्रियंाशी (कक्षा-10), शिवानी (कक्षा-12) ने क्रमशः द्वितीय पुरस्कार (क्रिकेट किट), आर्ट मैस्ट्रो अवार्ड (ट्राफी), ट्राफी, इण्टरनेशनल मेडल जीत कर अपना दबदबा कायम किया। हैण्ड राईटिंग कम्पीटिशन में अनुष्का चौधरी, आशु पंवार, ज्योति, कार्तिकूदेव, वंशिका ने तृतीय पुरस्कार हैड फोन, इण्टरनेशनल मेडल प्राप्त किये।ग्रीटिंग कार्ड कम्पीटिशन में राजिया, राखी, आईशा गुरप्रीत कौर ने ट्राफी, इण्टरनेशनल मेडल व सरप्राईज गिफ्ट प्राप्त किये। स्कैचिंग कम्पीटिशन में कशिश, अंशिका, दिव्या ने क्रमशः इण्टरनेशनल मेडल, इण्टरनेशनल मेडल, सरप्राईज गिफ्ट हांसिल किये। कोलाज में किंग में आरती ने इण्टरनेशनल मेडल व कार्टून में किंग में सायना अंसारी ने सरप्राईज गिफ्ट जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page