April 18, 2026

आज का युवा स्वयं को बना रहा स्वावलंबी: पूजा गुप्ता

0
IMG_20260417_180002
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। समाजसेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि आज का युवा स्वरोजगार की तरफ आकर्षित होकर स्वयं को स्वावलंबी बना रहा है। आजाद नगर स्थित एक शॉप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर आज का युवा वर्ग जहां स्वरोजगार को अपना रहा है। वहीं दूसरी ओर लघु उद्योग को माध्यम बनाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है।उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग सरकारी नौकरियों पर निर्भर न हो स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व प्रमुख समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कहा कि शिक्षित युवा आज स्वरोजगार को अपना माध्यम बना रहा है। सरकारी नौकरियां न मिलने के कारण युवाओं को स्वरोजगार, लघु उद्योग तथा छोटे-छोटे कारोबार कर आत्मनिर्भर हो होने के अवसर तलाशे जा रहे हैं। इस मौके पर सैयद सनाउल्लाह, डॉक्टर मोहम्मद इरफान, डॉक्टर फरीद अहमद, डॉक्टर मोहम्मद आमिल, सिकंदर हयात, शादाब हयात, सिराज हयात व शहजाद फरीदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page