March 29, 2026

चार वर्षों में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए अभूतपूर्व कार्य:धामी

0
FB_IMG_1774271328748
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। परेड ग्राउंड देहरादून में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम में बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए इंटेंसिव केयर सेंटर का लोकार्पण करने के साथ ही उन्हें पाठ्य सामग्री भी वितरित की।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम  को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने विगत चार वर्षों में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास, पर्यटन को बढ़ावा, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर राज्य को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया गया है। इन चार वर्षों में हमारी सरकार ने जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब, किसान, महिलाएं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। पारदर्शिता, सुशासन और विकास के समन्वय से उत्तराखंड को एक सशक्त और विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, खजान दास, राम सिंह खेड़ा,  कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, उमेश शर्मा काऊ, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, विनोद चमोली, मेयर सौरभ थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page