July 27, 2026

आज के समय में बड़ा पुनीत कार्य असहाय लोगों की सेवा करना: आदेश चौहान

0
IMG_20260323_181219
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कालेज बहादराबाद हरिद्वार में शहीद-ए-आज़म भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर छठवाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्त वीरों द्वारा उत्साह से भारी संख्या में पहुंच कर रक्तदान किया गया।
सोमवार को कॉलेज में रक्तदान शिविर का शुभारंभ आदेश चौहान विधायक रानीपुर, डॉ. संजय चतुर्वेदी कार्यकारी अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह बाल सदन स्कूल, डॉ. संतोष चौहान पूर्व अध्यक्षI महिला आयोग, डॉ. सुनील कुमार बत्रा प्राचार्य एसएमजेएन पीजी कॉलेज हरिद्वार,  राजेश देवी सचिव, राजकमल कॉलेज ने संयुक्त रूप से भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पण कर व दीप प्रज्वलन कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा रक्तदान शिविर के साथ-साथ रक्तदान की जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ आदेश चौहान विधायक रानीपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। आदेश चौहान ने कहा है कि सभी प्रकार के दान में रक्तदान को सर्वोपरि माना गया है। आज के समय में असहाय लोगों की सेवा करना बड़ा पुनीत कार्य है। एक रक्त ही है जो हम सब को एक बंधन में बांधे हुए हैं जिसमें कोई जाति धर्म या समुदाय दिखाई नहीं देता।  युवा इस महा अभियान में अपनी आहुति देकर पुनीत कार्य में सहभागी बने। डॉ. संजय चतुर्वेदी कार्यकारी अध्यक्ष दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद रोगियों के जीवन की रक्षा होती है और नया जीवन मिलता है। डॉ. सुनील कुमार बत्रा प्राचार्य एसएमजेएन पी.जी कॉलेज हरिद्वार ने कहा कि रक्तदान मानव की सच्ची सेवा और महादान है। डॉ. संतोष चौहान पूर्व अध्यक्षI महिला आयोग द्वारा सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं सुंदर आयोजन के लिए कालेज प्रबंध समिति की सराहना की। डॉ. रीता सचान प्राचार्य राजकीय डिग्री कॉलेज मुगरूबपुर रूड़की ने छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए सभी पोस्टर की सरहाना की। रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के प्रबंध समिति सदस्य दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान, व प्राचार्य डॉ राघवेंद्र चौहान, श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ अनुज सैनी, श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के निदेशक देशराज पाल, विद्यार्थी कार्य विभाग प्रमुख रोहित चौहान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,अमित चौहान प्रबंधक मां सरस्वती स्कूल, डॉ. विजय कुमार प्राचार्य धनौरी पीजी कॉलेज , राजवीर चौहान, डॉ. अरविंद कुमार तोमर, डॉ. विपिन शर्मा, प्रो. डॉ. मुकेश कुमार, चमन चौहान, वीर प्रताप सिंह, कुवरपाल सिंह, यशपाल सिंह, सोम सिंह चौहान, नरेंद्र चौहान, अशोक शर्मा, भारत भूषण, डॉ. दीपमाला कौशिक, डॉ.  मुकेश गुप्ता, प्रो. डॉ.  सत्येंद्र कुमार, प्रो. सतीश चंद्र पंत, डॉ. संजय महेश्वरी डॉ. शिव कुमार चौहान, डॉ.श्वेता सैनी, राजकुमार चौहान, केएन पांडे, राणा नंदलाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page