एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी पुलिस अधिकारी को दिए अपने अपने क्षेत्रों में राउंड पर रहने के निर्देश
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
✅ सभी थाना प्रभारी नमाज एवं पर्व के दौरान सरकारी वाहन के साथ लगातार राउंड पर रहेंगे।
✅ ईदगाह एवं आसपास के स्थलों की लगातार निगरानी व चैकिंग की जाए।
✅ नमाज से पूर्व वाहनों को सही तरीके से खड़ा करवाया जाए ताकी यातायात संबंधी कोई परेशानी न हो।
✅ संवेदनशील स्थानों पर लगातार पुलिस पार्टी गश्त पर रहें एवं शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखें।
✅ पर्व के दौरान सभी सर्किल ऑफिसर्स थाना प्रभारियों के संपर्क में रहेंगे व कोई भी लॉ एंड ऑर्डर की समस्या होने पर मौके पर पहुंच समस्या का निस्तारण करेंगे।
✅ सुनिश्चित किया जाए कि ईद के दौरान पालतू पशु विशेषकर सुअर सार्वजनिक स्थलों पर न घूमें। उक्त संबंध में समय से संबंधित से मीटिंग कर लें।
विज्ञापन
