आमलकी एकादशी पर दो बसों में श्रद्धालुओं को खाटूश्याम की यात्रा पर किया रवाना
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता करतार सिंह भडाना द्वारा मंगलौर विधानसभा की जनता को निशुल्क बसों द्वारा खाटू श्याम की यात्रा कराई जा रही है। आज उनके कार्यालय से दो बसों में श्रद्धालुओं को बैठा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने कहा कि करतार सिंह भडाना द्वारा जो यह बड़ा कदम उठाया गया है यह बेहद ही सराहनीय है और इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।
शुक्रवार को भाजपा नेता करतार सिंह भडाना के गुरुकुल नारसन स्थित कार्यालय से खाटू श्याम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं से भरी दो बसों को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किय। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह ने कहा कि जो लोग कभी सोच भी नहीं सकते थे उन लोगों को भी भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने खाटू श्याम यात्रा का सुनहेरा अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि आज आमलकी एकादशी है और यह एकादशी सिर्फ साल में दो बार ही आती है जो की बेहद ही शुभ दिन वाली मानी जाती है। इस दिन खाटू श्याम की यात्रा करना बेहद शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता करतार सिंह भडाना के प्रतिनिधि कुलदीप भड़ाना की मौजूदगी में दो बसों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं को खाटू श्याम की यात्रा के लिए रवाना किया गया है। यह यात्रा मंगलमय हो ऐसी में प्रार्थना करती हूं। इस दौरान यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं में भी खाटू श्याम की यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। बसों में बैठे श्रद्धालु जमकर खाटू श्याम के जयकारे लगा रहे थे। वही बस में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं ने भाजपा नेता करतार सिंह भड़ाना का भी दिल की गहराइयों से आभार जताया है।
