June 25, 2026

आज हमारा देश विश्व के सामने बहुत तेजी से शक्तिशाली होकर उभर रहा:भगत सिंह कोश्यारी

0
IMG_20260201_133941
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
रविवार को सुबह के समय बीटी गंज स्थित जैन धर्मशाला में युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सेवा ही परम धर्म और भाजपा के युवा कार्यकर्ता द्वारा लोगों के स्वास्थ्य हेतु लगाए गए शिविर में जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज जहां विश्व के अनेक देशों का युवा भटक गया है, वहीं हमारी भारतीय संस्कृति को अपनाकर तथा भाजपा से जुड़े युवा कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवा भाजपा नेता को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से इनके द्वारा शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे नगरवासियों को लाभ मिलता है, वहीं उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री भी प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं तथा हमारे देश के प्रधानमंत्री भी युवाओं की भांति देश को विकास और प्रगति की राह पर आगे ले जा रहे हैं। आज हमारा देश विश्व के सामने बहुत तेजी से शक्तिशाली होकर उभर रहा है और वह तीन दूर नहीं जब भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। कार्यक्रम संयोजक ध्रुव गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया तथा शिविर में पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया और रक्तदान भी किया। इस अवसर पर मेयर अनीता ललित अग्रवाल, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट, भाजपा नेत्री रमा सैनी, पार्षद डॉक्टर नवनीत शर्मा, आदेश सैनी, अनीस गौड, विवेक चौधरी, रीना अग्रवाल, बीएल अग्रवाल, अलीम सिद्दीकी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page