April 27, 2026

सोनू हत्याकांड:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा

0
IMG_20260114_154435
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत को पूर्व राज्य मंत्री नेपाल सिंह कश्यप द्वारा उत्तर प्रदेश में सोनू हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सांसद को सौंपा गया। ज्ञापन में उन्होंने हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बुधवार की दोपहर रुड़की स्थित नहर किनारा पर पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति अनावरण के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने यहां गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान हरिद्वार सांसद से मिलने पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री नेपाल सिंह कश्यप ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोनू कश्यप को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम उन्हें सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने सोनू हत्याकांड प्रकरण की स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि इतने जघन्य ने हत्याकांड के बाद भी आरोपी खुले घूम रहे हैं जिससे पीड़ित के परिवार जनों में भय का माहौल बना हुआ है। इतना ही नहीं हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से कश्यप समाज में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो रहा है जिससे पार्टी और सरकार की छवि धूमिल होती दिखाई दे रही है। ज्ञापन में उन्होंने उत्तराखंड कश्यप समाज के लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस प्रकरण पर उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाने की मांग की ताकि समाज में फैल रहे संतोष को समय रहते रोका जा सके। ज्ञापन देने वालों में उनके साथ अरविंद कश्यप, नरेंद्र कुमार, बालेंद्र कश्यप, अजय कश्यप आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page