June 2, 2026

जॉइंट सेक्रेटरी भारत सरकार ने उत्तराखंड में मत्स्य पालन बढ़ोतरी पर नेपाल सिंह कश्यप की सराहना की

0
IMG_20260113_184600
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ एवं मत्स्य विभाग भारत सरकार के तत्वाधान में मत्स्य फैडरेशन, मत्स्य सहकारी समितियां एवं एफएफपीओ तथा मत्स्य किसानों को किस प्रकार से मत्स्य मंत्रालय भारत सरकार एवं नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड से किस प्रकार से जुड़कर अपनी योजनाओं या डीपीआर को एक प्रोजेक्ट के माध्यम से इस प्रकार से प्रस्तुत किया जा सकता है उक्त के माध्यम से पूरी जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर देश के तमाम प्रदेशों में भारत सरकार की योजनाओं को किसानों तक कैसे पहुंचा जाए की जानकारी दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जॉइंट सेक्रेटरी भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड के जिला हरिद्वार से जुड़े नेपाल सिंह कश्यप से जानकारी लेते हुए उत्तराखंड में बढ़ते मत्स्य पालन के कदम की सराहना की।
मंगलवार को शाम के समय एनसीयूआई नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में जॉइंट सेक्रेटरी मत्स्य भारत सरकार सागर मेहरा द्वारा देश के अलग-अलग प्रदेशों से जुड़े लोगों से बात की और उन्हें भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जा सके इसके बारे में भी विस्तार से बताया। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि कार्य योजना की रिपोर्ट बनाकर ऑनलाइन ही भेजने की बात कही उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें योजना के लिए भारत सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा जो ऐप बनाया गया है उस पर मत्स्य किसान समस्या संबंधी फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में 15 राज्यों से लगभग 15000 सहकारी समितियां के 300 से 3:30 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों में भाग लेने वालों में उद्यमी, एनजीओ, फेडरेशन, एफएफपीओ तथा प्रगतिशील किसान शामिल रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तराखंड हरिद्वार जिले से जुड़े नेपाल सिंह कश्यप ने उत्तराखंड में मत्स्य पालन की बढ़ोतरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया उत्तराखंड में किस तरह मत्स्य पालन का कार्य प्रगति पर है। उत्तराखंड में मत्स्य पालन के उत्पादन पर नेपाल सिंह कश्यप की सराहना की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एनएसयूआई सलाहकार सुमित सिंह, डा सुधीर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनएसयूआई, डॉ नंदकिशोर इंगोले, अभिषेक जोशी, अशोक बी पीलाई, एनएफडीबी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, नागराज गंगोली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page