March 13, 2026

रुड़की कोतवाली पुलिस ने किया 15 लाख की चोरी का खुलासा, माल बरामद

0
IMG_20250123_212607
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक अच्छी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा करने के साथ-साथ चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया चोर शातिर किस्म का है। आरोपी शेयर मार्केट में हुए नुकसान के बाद चोरी की वारदात को दे रहा था अंजाम।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को एक पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसके घर से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया था। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी को चोरी का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीमों को रवाना किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण व मुखबिरों को सक्रिय करते हुए मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की गई l पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा‌ और उसे कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में पहले तो उसने पुलिस को बरगलाने लाने का प्रयास किया। लेकिन जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि उसने पिछले 3–4 वर्षों से शेयर मार्केट में निवेश किया था, परंतु भारी नुकसान होने के कारण कर्ज़ में डूब गया। आर्थिक तंगी के चलते उसने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए। आरोपी एक पढ़ा लिखा व अविवाहित है जो लगातार इधर-उधर घूमकर रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देता था। आरोपी का नाम आकाश शर्मा पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा निवासी 260, आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा, रुड़की, हाल पता-AWHO कॉलोनी, शिकारपुर, थाना मंगलौर बताया है।  चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रुड़की  मनीष उपाध्याय, वरि० उ०नि० मनोज गैरोला, उ०नि० सूरत शर्मा, अ०उ०नि० अशाड़ सिंह पंवार, हे०का० नूर हसन, का० राजेश देवरानी, का० रंगमोहन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page