March 12, 2026

डीएम मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में पाटलों का किया औचक निरीक्षण, कार्मिकों में हड़कंप

0
IMG_20250720_075324
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं समय से कार्यालय में उपस्थित होने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय में अवस्थित कार्यालय एवं पाटलों का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। डीएम के निरीक्षण के दौरान कार्मिकों में हड़कंप सा मचा रहा है।
उन्होंने संबंधित पटल सहायकों को निर्देश दिए है कि सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए तथा जो भी कार्य किये जा रहे हैं तथा अलमारियों में जो भी पत्रावलियां और अभिलेख रखे गए हैं उनकी सूची तैयार कर अपने-अपने पटलों पर चस्पा करना सुनिश्चित करें।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि अपनी कार्यों एवं समस्याओं को लेकर जिला कार्यालय में आने वाले आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए उनका तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने स्वान केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वान केंद्र में सीनियर नेटवर्क इंजीनियर तथा एसएलओ ऑफिस में वरिष्ठ सहायक के बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने भूमि अध्यापित कार्यालय में लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे अमीन द्वारा कई बार जारी नोटिस का जवाब न मिलने तथा बिना बताए ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने पर पर अमीन की सेवा समाप्त करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही भूलेख़ अनुभाग के निरीक्षण के दौरान कृषि गणना कार्य सोमवार तक पूरा कराने के निर्देश सहायक भूलेख अधिकारी को दिये। उन्होंने सोमवार तक कृषि गणना कार्य पूर्ण न होने की दिशा में सम्बन्धित कार्मिकों के विरूद्ध कार्यवाही कराने के स्पष्ट निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page