August 24, 2026

मंगलौर पुलिस ने हुड़दंग कर तोड़फोड़ करने वाले तीन भेजे जेल

0
IMG_20250715_120656
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। कावड़ मेला चरम पर है। मेरे को सकुशल संपन्न कराने में मंगलौर पुलिस दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है तथा छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस कावड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी कि इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई की कुछ कावड़ियों द्वारा एक गाड़ी स्कॉर्पियो को तोड़फोड़ की जा रही है। सूचना मिलते तुरंत प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को काबू में पाया। मामले में हिसार हरियाणा निवासी पालराम हरिद्वार से हरियाणा जा रही थी जिनकी गाड़ी से हल्की टक्कर कावड़ को लगी तथा कांवड़ियों द्वारा आक्रोशित होकर उनकी गाड़ी स्कॉर्पियो को बुरी तरह से तोड़ दिया। मामले में पीड़ित द्वारा कोतवाली मंगलौर मुकदमा दर्ज कराया। मंगलौर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य आधार पर तोड़फोड़ करने वाले कावड़ियों की पहचान की गई जिनको मात्र 8 घंटे में गिरफ्तार कर नियमनुसार कार्रवाई की जा रही है। मंगलौर कोतवाल शांति कुमार कहा कि हुड़दंग करने वालों को किसी भी हालत में बक्सा नहीं जाएगा। पुलिस ने करने वालों के नाम लकी उर्फ लाखन पुत्र प्रकाश निवास बलजीत नगर नई दिल्ली, चिराग पुत्र राहुल निवासी लोनी गाजियाबाद, दिनेश पुत्र संतराम निवासी लोनी गाजियाबाद बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page