October 15, 2026
IMG_20260218_172443-1
Getting your Trinity Audio player ready...

 

मेष राशि :- आज के दिन आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान न दें आपके लिए अच्छा रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति शाम को डिनर पर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को निजी संबंधों को लेकर दिन के शुरूआत में थोड़ी निराशा का अनुभव होगा। आपको व्यर्थ के खर्चा को करने से बचना होगा। आपका जमकर मेहनत करना आपकी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। किसी भी काम को कल पर ना डालकर उचित समय में ही शुरु कर दें। व्यक्तिगत जीवन की बातों का असर अपने करियर में न होने दें। गर्मी से अपना बचाव रखना जरूरी है। कुछ जातकों को सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। दूसरे शहर ड्राइव करके जा रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता रखें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – नीला है।

वृषभ राशि :- आज के दिन सुहाने मौसम का आप भरपूर आनंद लेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। अपने जीवनसाथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आपको कुछ खास विचार आ सकते हैं जिससे आने वाले दिनों में फायदा होगा। पारिवारिक बिजनेस में भाई व बहन के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है। अधिकारी वर्ग के लोगों के लिए समय उपयुक्त है, आर्थिक मामलों में गति आयेगी। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। उचित खान-पान और आराम मैं भी ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने का प्लान बिना किसी अड़चन के पूरा हो जाने की उम्मीद दिख रही है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

मिथुन राशि :- आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आपको दूसरों की देखा-देखी करने से बचना चाहिए। जीवन में आ रहे छोटे-मोटे बदलाव को अपनाने की कोशिश करें। जो लोग शादी शुदा हैं वह अपने साथी पर शक कर सकते हैं, पर ऐसा कुछ नही है। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे। आपके लिए कुछ मामलों में महत्वपूर्ण दिन है। आप में से कुछ लोग प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों सुचारू रूप से चलती रहेंगी। करियर का चुनाव करते समय आप और बच्चों में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती हैं। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी आपको आवश्यकता है। किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में अपना वाहन देने से बचें। शुभांक – 3 और शुभ रंग – पीच है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता ना आने दें। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा। नवविवाहित दंपति हैं तो कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। प्रेमी की खुशी के लिए कोई उपहार उन्हें भेंट कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। ऑनलाइन कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए मुनाफे के बेहतर मौके बन रहे हैं। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। महिला वर्ग अपने व्यवसाय में विशेष रूप से सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में जिस तरह आपने लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत की है जश्न मनाने का अवसर मिलेगा। कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। ठंडी हवा एवं ठंडे वातावरण से बचें। शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें। शुभांक – 2 और शुभ रंग – क्रीम है।

सिंह राशि :- आज के दिन आप अपने जीवन में कल्याण और संतुष्टि पाने के लिए छोटी सी बात का राई का पहाड़ न बनायें, ध्यान रखें। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति बहुत स्थिर है। इसे इस तरह बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। व्यापार व कारोबार में अचानक शुभ घटना घटित हो सकती है जिसकी आपने अपेक्षा भी न की होगी। समय अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में खोयी हुई लोकप्रियता फिर से हासिल कर पाएंगे। आपके स्वास्थ्य से संबंधित सभी लक्ष्य लाभकारी सिद्ध होंगें। पर्याप्त शारीरिक व्यायाम करने का प्रयास करें। आप ऊर्जावन और आशावादी महसूस करेंगे। घूमनें के शौकिन लोग मजेदार यात्रा के लिए कोई भी जोखिम उठा सकते हैं। शुभांक – 1 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

कन्या राशि :- आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं। घर में वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहितों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आप फिजूल की बातों में पैसा बर्बाद न करें। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग कपड़े का बिजनेस करते हैं, आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। आपके पेशेवर दायरे में आपकी स्थिति को बढ़ावा मिलने की संभावना है। हेल्थ में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – लेमन ग्रीन है।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आपको किसी महत्वपूर्ण बात को सशक्त माध्यम से बताने का अवसर मिलने वाला है। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। गृहणियां अपने अनुसार घर को बनाने में व्यस्त रह सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। महत्वपूर्ण लोगों से आपका जुड़ाव बढ़ेगा। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। अपनी इम्यूनिटी देखते हुए आपको पोष्टिक और घर पर बना खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है कि अपनी आंखों के प्रति सावधान रहें। किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे हैं तो दिशा शूल का परिहार कर के जायें। शुभांक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। कोई दोस्त आपसे मिलने आपके घर पर आ सकता है। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। सिंगल राशि वाले किसी नए व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं। यह नया व्यक्ति आपकी आत्मा का साथी भी हो सकता है। आपके कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। अधिक खाने और उच्च कैलोरी आहार से बचने की जरूरत है। किसी के करीब होने के लिए आपको शारीरिक रूप से यात्रा करने की आवश्यकता नहीं है। चैट के लिए किसी प्रियजन को स्काइप करें। शुभांक – 6 और शुभ रंग – मैरून है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति का रहेगा। आपको बहस करने वाले स्वभाव को बदलने की जरुरत है। आपको अपने शत्रुओं पर कड़ी नजर भी रखनी होगी। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। परिश्रम में ही आपकी सफलता और लाभ की स्थिति छिपी हुई है। कारोबारियों के लिए सफलता का दिन है। दवाइयों से सम्बन्धित कारोबार करने वाले सरकारी दस्तावेज मजबूत रखें कोई जांच करने आ सकते हैं। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बदले मौसम से निपटने के लिए घरेलू उपाय कारगर साबित हो सकता है। परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है, मस्ती के लिए तैयार रहें। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

मकर राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस बारे में भी विचार और प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस में धन संबंधी मामलों और योजनाओं को रूप देने के लिए अच्छा समय है। समय प्रबंधन का भी विशेष ध्यान रखना होगा। रचनात्मक रसों को प्रवाहित करें, और अपने काम के बारे में आश्वस्त महसूस करें। अगर आपके शरीर में दर्द या थकान रहती है तो आपको कैल्शियम की जांच करानी चाहिऐ। आप सड़क मार्ग से लंबी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। शुभांक – 4 और शुभ रंग – स्लेटी है।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। उदास महसूस कर रहे लोगों को करीबियों से मिलने की जरुरत है। दान-धर्म और दिखावे में आपकी रुचि बढ़ सकती है। नवविवाहित जोड़े थोड़े समय के लिए एक-दूसरे से दूर अलग हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते की किसी कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। बिजनेस के प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह ना रहें। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है। आपका कोई दोस्त फिजिकल ट्रेनिंग की क्लास के बारे में बता सकता है। किसी दूसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। शुभांक – 8 और शुभ – रंग कॉफी है।

मीन राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका में प्यार और एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी और स्थिर रहने वाली है। आप ऐसे निवेश कर सकते हैं जो आपको शानदार रिटर्न दे सके। अपने व्यापार पर ध्यान दें, न कि फ़ालतू कार्य में समय गंवाएं। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी परियोजना में हुनर दिखाने के कारण आपको प्रमोशन दिए जाने की उम्मीद है। आपको दांतों में कुछ दर्द रहेगा, इसलिए दंत चिकित्सक के पास अवश्य जाएं। इसके अलावा आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ठीक रहेंगे। अपने नियंत्रण से बाहर की किसी परिस्थिति से मजबूर होकर आपका तय ट्रिप कैंसिल पड़ सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – संतरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page