October 14, 2026
IMG_20261014_173532
Getting your Trinity Audio player ready...

*टीम ने बरामद पामोलिन ऑयल के दो नमूने जांच के लिए भेजे, फैक्ट्री सील, लाइसेंस निरस्त*

रुड़की (देशराज पाल)। नवरात्र और उसके बाद दशहरा तथा दिवाली त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय दिखाई दे रहा है। विभागीय टीम द्वारा एक पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इस छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में मिलावटी पनीर व पनीर को बनाने वाली सामग्री भारी मात्रा में बरामद की गई है। मौके से बरामद लगभग 10 कुंतल मिलावटी पनीर को नष्ट करवाया गया है। बरामद सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए गए हैं। मामले में फैक्ट्री को सील करने के साथ ही फैक्ट्री मालिक का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव संघीपुर गढी में एक बड़ी छापामार करवाई की गई है। विभागीय टीम की इस छापामार कार्रवाई में मौके से लगभग 10 कुंतल मिलावटी पनीर बरामद किया गया है। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में पनीर बनाने वाली सामग्री भी टीम को मिली है। खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटी पनीर को गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया है। मामले में फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी करने के साथ ही लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। विभाग की टीम फैक्ट्री को सील करते हुए बरामद सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। विभागीय टीम द्वारा इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। उधर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा बताया गया है कि यह छापामार कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई है। यह कार्रवाई अभी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page