गणेशपुर में एडीबी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार नहीं करेंगे बर्दाश्त:राजेंद्र चौधरी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल तब तक जारी रहेगा जब तक भ्रष्टाचार नहीं थमेगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में गणेशपुर में एडीपी द्वारा कराए जा रहे कार्यों से हो रही स्थानीय लोगों को परेशानी के चलते अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ गणेशपुर स्थित शिव मंदिर वाली गली में पहुंचे जहां पर एडीबी द्वारा कराए जा रहे कार्यों से स्थानीय लोगों के मकान में दरारें और कई मकानों की दीवारों के गिरने तथा कई मकान गिरने की कगार पर होने के चलते वहां पर कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि स्थानीय लोगों की हो रही परेशानियां के चलते वह आज यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडीबी द्वारा जो कार्य कराए जा रहे हैं उससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी कोई भी अधिकारी इस ओर स्थानीय लोगों की नहीं सुनने को तैयार है। जिसके चलते अब कांग्रेस इन अधिकारियों के खिलाफ वार्ता कर समस्या का हल निकालने का प्रयास करेगी। यदि समस्या का शीघ्र कोई हल नहीं निकाला जाता तो कांग्रेस उनके कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जब तक भ्रष्टाचार पर कोई गहरी चोट नहीं होती तब तक कांग्रेस का हल्ला बोल जारी रहेगा। पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि एडीबी द्वारा जो स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसकी भरपाई आखिरकार कौन करेगा। एडीबी हो रहे भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पूर्व पार्षद संजय गुड्डू ने कहा कि एडीपी द्वारा नियमों को तक पर रखकर कार्य कराए जा रहे हैं जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में गौरव त्यागी, सचिन गुप्ता, पूर्व मेयर गौरव गोयल, डॉ. हरविंदर, वैभव सैनी, मोहित त्यागी, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, मदनपाल भड़ाना, संजय गुड्डू पार्षद, उज्ज्वल पंडित, उम्मैद गाजी, सुभाष चंद्र शर्मा, विशाल सहगल,
