June 21, 2026

14 साल का सगा मामा निकला दरिंदा, 9 माह की भांजी का अपहरण कर किया रेप

0
Minor-Raped-Killed-In-Tripura-By-Neighbour
Getting your Trinity Audio player ready...

*आरोपी सगे मामा के मोबाइल से पॉर्न वीडियो बरामद*

*आरोपी बाहर रहकर करता है काम, चार दिन पहले ही आया था बहन के घर*

रुड़की (देशराज पाल)। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां इस सनसनीखेज मामले ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है। जी हां एक 14 साल के मामा ने अपनी ही मासूम भांजी का पहले अपहरण किया और फिर रेप। मामले में पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर उत्तर प्रदेश के गांव गुलरिहा में एक दपत्ती अपनी 9 माह की मासूम के साथ रहती है। बताया गया है कि 14 साल का मामा भी बहन के घर आया हुआ था। शुक्रवार की देर रात्रि लगभग 2:00 बजे मासूम अपनी मां के साथ बगल में सो रही थी। इसी बीच जब मन की आंख खुली तो मासूम बगल में नहीं थी। मासूम बच्ची को गायब देख वह परेशान हो गए और उन्होंने उसकी तलाश पहले घर में ही की और फिर बाद में पड़ोस में रात्रि के समय ही करने लगे। लेकिन पूरी रात तलाश करने के बाद भी मासूम का कुछ पता नहीं लगा। सुबह के समय घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक टीन शैड में मासूम खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। इसी बीच मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने मासूम के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज वह अन्य माध्यमों से जांच शुरू की। बच्चों की ऐसी हालत को देख हर कोई हैरान था। बच्ची जिस हालत में मिली उसे हालत में उसे समय तक भी उसके प्राइवेट पार्ट से खून रिस रहा था। मामले में पुलिस ने सबसे ज्यादा लोगों को हैरान करने वाली बात उसे समय लगी जब पुलिस ने मामले में मासूम बच्ची के सगे मामा को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में पहले तो आरोपी ने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। लेकिन जब पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से सख्ती पूछताछ की तो उसने सारा मामला पुलिस के सामने रख दिया। बताया गया कि आरोपी मां ने शराब के नशे में पहले मासूम का अपहरण किया और फिर उसके साथ रेप कर डाला। प्राइवेट पार्ट्स खून निकलता देख आरोपी के होश उड़ गए और वह मासूम को वहीं पर तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गया था। मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मासूम बच्ची की मां का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसका भाई ऐसा कर देगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस ने आरोपी मामा के मोबाइल से कई पॉर्न वीडियो और चंडीगढ़ निवासी चचेरी बहन के साथ अश्लील चैट को भी पड़ा है। बताया गया है कि आरोपी बाहर रहकर ही काम करता था। 4 दिन पहले ही वह अपनी बहन के यहां आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page