June 20, 2026

मतदाता सूची का शुद्ध होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण

0
IMG_20260620_195923
Getting your Trinity Audio player ready...

*संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय रुड़की में विधानसभा रुड़की में बीएलओ सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक*

*ईएफ प्रपत्रों के शीघ्र डिजिटाइजेशन एवं मतदाताओं से सहयोग की अपील*

*ईएफ प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने पर जोर*

रुड़की (देशराज पाल)। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 31-रुड़की के समस्त बीएलओ सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय रुड़की में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रुड़की श्री दीपक रामचन्द्र शेट, आईएएस द्वारा की गई।
शनिवार को बैठक में निर्वाचन गणना प्रपत्र के वितरण, संकलन एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए गणना प्रपत्रों के शत-प्रतिशत संकलन एवं समयबद्ध डिजिटाइजेशन को सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण अद्यतन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में विशेष रूप से ईएफ प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया गया। सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रपत्रों को प्राथमिकता के आधार पर डिजिटाइज कराया जाए तथा किसी भी प्रपत्र को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से भी अपील की कि जब बीएलओ उनके घर पर गणना प्रपत्र लेकर पहुंचे तो वे आवश्यक दस्तावेजों एवं जानकारी के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा प्रपत्रों को सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि यदि किसी मतदाता को अभी तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो वह अपने संबंधित बीएलओ अथवा बूथ स्तर पर संपर्क कर प्रपत्र प्राप्त करें और उसे भरकर शीघ्र जमा कराएं। इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बनाने में सहायता मिलेगी।बैठक में तहसीलदार रुड़की, निर्वाचन कानूनगो, निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्र 31 रुड़की के सभी बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page