सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*शिक्षा से ही मनुष्य की तरक्की के खुलते हैं अनेकों द्वार: रजनीश शास्त्री*
रुड़की (देशराज पाल)। मूलराज कन्या इंटर कॉलेज रामनगर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का सम्मान एवं सैकड़ों कन्याओं को पाठ्य सामग्री वितरण करने का कार्यक्रम किया गया, जिसमें कन्याओं को पाठन सामग्री का वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कॉलेज की सभी टॉपर छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उन्हें पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं तरक्की करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राएं पढ़ाई में सबसे आगे हैं और अधिकतर कन्याएं उच्च अंक प्राप्त कर अपने परिवार तथा अपने कॉलेज का नाम रोशन कर रही हैं। आचार्य रजनीश शास्त्री ने सभी कन्याओं को आशीर्वाद दिया तथा कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे मनुष्य में जागरूकता तथा उनमें अच्छे संस्कारों की उत्पत्ति होती है। बिन पढ़ा व्यक्ति पशु का समान है, जबकि शिक्षा से मनुष्य की तरक्की के अनेक द्वार खुलते हैं। प्रधानाचार्य पुष्पा रानी ने पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा विद्यालय की मेधावी छात्राओं एवं सैकड़ों की संख्या में कन्याओं को सामग्री वितरित किए जाने पर उनका आभार प्रकट किया और कहा कि विद्यालय में इनके द्वारा बांटी गई निशुल्क पाठ्य सामग्री से बच्चों में पढ़ने की भावना को बल मिलता है।इस अवसर पर सहायक अध्यापिका महिमा चौहान, अंबिका दत्त, गुरमीत कौर, किरण सैनी, कृष्णा सिंह, दीपा मेहंदीरत्ता, सुदेश मेहंदीरत्ता, कुमारी रीता, पूजा बत्रा, रेनू भारद्वाज, संगीता, कंचन त्यागी, हरदीप कौर, जसविंदर कौर, पायल सकूजा के अलावा अमित सैनी, श्याम बिहारी, विजय सेट्टी, बिट्टू भाई व निखिल सेट्टी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ये हुए सम्मानित
कुमारी हुमैरा, कुमारी कनिका, कुमारी रोशनी, कुमारी कामना, आनिया, अलकिमा परवीन व हिमानी भारद्वाज।
