May 30, 2026

फ्रेशर व फेयरवेल पार्टी में जमकर झूमे छात्र-छात्राएं, रैंप पर बिखेरे जलवे

0
IMG_20260331_171530
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। चमन लाल महाविद्यालय में फ्रेशर एवं विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक एवं परास्नातक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अरुण हरित एवं कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसमें स्नातक एवं परlस्नातक के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीत, पाश्चात्य संस्कृति के गीतों पर झूमते नजर आए। फैशन शो के दौरान छात्र-छात्राएं अलग-अलग राज्यों की वेशभूषा में अपने जलवे बिखेरते नजर आए।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्र-छात्राओं का विकास होता है। मंच पर आकर हिचकिचाहट खत्म होती है। आधुनिक जीवन शैली में जहां समाज प्रभावित है वहीं छात्राएं भी अछूते नहीं है। ऐसे में बच्चों के अंदर खेल की भावना विकसित होती है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके प्रस्तुति के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक खेलों का भी आयोजन किया। लकी ड्रॉ एवं कूपन के माध्यम से खेलों का समूह बनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी वितरित किया गया। सभी शिक्षकों ने छात्राओं के उद्देश्य एवं आगामी योजनाओं के विषयों पर भी चर्चा की। सना और ध्रुव ने मंच का संचालन किया।कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा मिस फेयरवेल मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर चुने गए जिसमें स्नातक वर्ग में सना, आर्यन और मोनिका का चयन किया गया तथा वर्षा और अखिल, सलोनी का भी चयन किया गया। प्रतियोगिता में सफल होने पर क्रिश, अमन एवं शिवम को भी पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा जया, निधि, मोनिका वर्षा एवं अखिल की प्रस्तुति लाजवाब रही। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ.श्वेता ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page