July 22, 2026

वंचित राज्य आंदोलनकारी के चिन्हीकरण के लिए जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0
IMG_20260331_162855
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड राज्य में संघर्षरत राज्य आंदोलनकारियों के जो चिन्हिकरण से छूट गये हैं उन्हें अविलम्ब चिन्हित करने हेतु हर्ष प्रकाश काला केन्द्रीय अध्यक्ष, कमला बमोला केन्द्रीय कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति एवं राज्य आंदोलनकारी प्रदीप नेगी ने जिलाधिकारी मयूर दिक्षित से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शीघ्र वंचित चल रहे राज्य आंदोलनकारी का चिन्हकरण करने की मांग की।
श्री काला ने तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति द्वारा सत्यापित 260 राज्य आंदोलनकारी रुड़की तहसील के एवं 177 हरिद्वार तहसील की सूची भी संलग्न कर दी जिनका चिन्हीकरण होना अति आवश्यक है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र विचार करने हेतु 2 दिन का समय दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page