March 11, 2026

चौधरी अजीत सिंह की जयंती पर रालोद ने किया भावपूर्ण नमन

0
IMG_20260212_205040
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। राष्ट्रीय लोकदल के कैम्प कार्यालय नन्दपुरी ज्वालापुर में 12 फरवरी को पार्टी के लोकप्रिय एवं दूरदर्शी नेता स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जयंती पर चौधरी अजीत सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव चौधरी अशोक बालियान ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह भारतीय सामाजिक एवं राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य में कृषि, उद्योग और प्रौद्योगिकी के गहन जानकार के रूप में एकमात्र अनूठे व्यक्तित्व थे। प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अजीत सिंह ऐसे राजनेता थे जो धुर विरोधी विचारधाराओं वाली राजनीतिक पार्टियों में भी समान रूप से सम्मानित रहे। उनकी राजनीति संवाद, समन्वय और सिद्धांतों पर आधारित रही। प्रदेश महासचिव लोकेश सैनी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने सदैव किसान-मजदूर की समस्याओं और सरकार की कार्यशैली के बीच उत्पन्न तनाव को कम कर योजनाओं को धरातल पर उतारने में सेतु की भूमिका निभाई।वहीं हरिद्वार जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि जब-जब वे किसी विभाग के मंत्री रहे, उन्होंने बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए, जिसका सीधा लाभ किसान, मजदूर सहित समाज के हर वर्ग को मिला। प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने कहा कि चौधरी अजीत सिंह ने प्रौढ़ सोच और युवा शक्ति के बीच समन्वय स्थापित किया। आज राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता माननीय जयंत चौधरी उसी विचारधारा का जीवंत उदाहरण हैं, जिनमें चौधरी चरण सिंह जैसी कर्मठता और चौधरी अजीत सिंह जैसी तकनीकी सोच का समन्वय दिखाई देता है। जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता उदयवीर चहल, रायपुर विधानसभा अध्यक्ष सुरेशपाल, रालोद युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, उपाध्यक्ष विपिन चौधरी, मीनू चौधरी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ रालोद नेता अशोक बलियान ने की तथा संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page