June 2, 2026

छात्राओं ने सभी नई प्रौद्योगिकी के बारे में उत्साह पूर्वक प्राप्त की जानकारी:मिस. जे सिंह

0
IMG_20260210_155113
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज रुड़की के विज्ञान विभाग की छात्राओं को 80वां केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया।
सी.बी. आर.आई.के डायरेक्टर डॉक्टर नीरज जैन के नेतृत्व में मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर हेमलता, वैज्ञानिक सृष्टि शर्मा एवं उनकी टीम ने छात्राओं को साइंटिफिक लैब का भ्रमण कराया और वहां छात्राओं ने कम ऊर्जा डेमो भवन, उच्च ऊर्जा वाले क्षेत्र के लिए मुड़ ब्लॉक मशीन, बिल्डिंग मैटेरियल एंड टेक्नोलॉजी, कैल्शियम वेस्ट यूटिलाइज्ड सीमेंट फ्री वॉल पुट्टी, भूकंपीय प्रदर्शन मूल्यांकन, लूप बार के माध्यम से जुड़े पूर्व निर्मित आरसी दीवार कोलम आदि का भ्रमण किया और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की के साइंटिस्ट्स ने इन सभी के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। नई प्रौद्योगिकी ज़िग ज़ैग हाई ड्राफ्ट जली हुई मिट्टी ईंट भट्ठा के बारे में समझाया कि एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और ईंधन-कुशल तकनीक है, जिसमें ईंटें टेढ़े-मेढ़े मार्ग से हवा गुजरने के कारण समान रूप से पकती हैं। पारंपरिक FCBTK की तुलना में, यह उच्च तापमान और बेहतर ड्राफ्ट (हवा के बहाव) के कारण लगभग 20-30 प्रतिशत कम कोयला खपत करता है, साथ ही प्रदूषण को कम कर उच्च गुणवत्ता वाली ईंटें प्रदान करता है। यह यह शैक्षणिक भ्रमण महाविद्यालय की छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा और छात्राओं ने सभी नई प्रौद्योगिकी के बारे में उत्साह पूर्वक जानकारी प्राप्त की जो उनके भविष्य में लाभप्रद रहेगी। शैक्षणिक भ्रमण के उपरांत महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे. सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page