शिखा सैनी ने निभाया पुत्र धर्म हरिद्वार में दी मां को मुखाग्नि
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
देहरादून (देशराज पाल)। बदलते समय के साथ आज की पीढ़ी सामाजिक परंपराओं को नई दिशा दे रही है। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब डोईवाला निवासी शिखा सैनी पत्नी रितेश सैनी ने अपनी माता स्वर्गीय अंगूरी देवी को हरिद्वार में मुखाग्नि देकर पुत्र धर्म निभाया।
आपको बता दें कि अंगूरी देवी स्वर्गीय महिंदर प्रकाश सैनी की धर्मपत्नी, मूल रूप से ग्राम कैलाशपुर, जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश की निवासी थी और वर्तमान में अपनी पुत्री शिखा सैनी के साथ डोईवाला में रह रही थी। परिवार में अन्य कोई संतान न होने के कारण उनकी देखभाल उनकी पुत्री द्वारा ही की जा रही थी। निधन के उपरांत शिखा सैनी ने सभी अंतिम संस्कार की विधियां पूर्ण कर समाज में एक सशक्त संदेश दिया कि आज बेटियां भी हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम हैं।
