लाठी डंडों व सरियो से जानलेवा हमला करने के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। लाठी डंडों और सरिया से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आखिरकार सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमे में दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निवासी नीटू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसके साथ रंजिश रखते हैं। पूरी इतना पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर 2025 की सुबह वह लहबोली बस अड्डे के पास किसी काम से गया था इसी दौरान बलवीरा, अंकित, कल्लू, सोनू, मेसर शंकर और वंश ने उस पर लाठी डंडो और सरयियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल को बचाने आई पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट की गई। चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के राहगीर मौके की ओर दौडे इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसके सिर में और मुंह पर गंभीर चोट आई है। मामले में नाम जो तहरीर मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। मामले में मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि इसमें कोतवाली का एक चेतन पुलिसकर्मी कोतवाल को गुमराह कर रहा था लेकिन जब मामला कोतवाल के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मुकदमे में दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
