January 21, 2026

सर्दी से बचाव के लिए नगर पालिका कर्मचारियों को किया ट्रैकसूट का वितरण

0
IMG_20251217_181639
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर नगर पालिका अध्यक्ष इतने लापरवाह नजर आ रहे हैं कि वह आमजन का तो क्या मीडिया कर्मियों का भी फोन नहीं उठाते हैं। जी हां आज मंगलौर नगर पालिका में कर्मचारियों को सर्दी से बचाव के लिए ट्रैकसूट का वितरण किया गया। इसी संबंध में जानकारी लेने के लिए उन्हें बार-बार फोन किया गया लेकिन वह इतने लापरवाह नजर आए कि उन्होंने एक बार भी फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद जानकारी नगर पालिका ईओ से ली गई तो उन्होंने बताया 105 कर्मचारियों को ट्रैकसूट का वितरण किया गया है जबकि सफाई नायक द्वारा बताया गया कि 140 कर्मचारियों को ट्रैक सूट का वितरण किया गया। अब ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि दोनों द्वारा कर्मचारियों की संख्या अलग-अलग बताई जा रही है। ऐसे में किसकी सही माने और किसकी गलत। जबकि नगर पालिका मंगलौर अध्यक्ष मोयुद्दीन अंसारी द्वारा स्वयं अपने हाथों से कर्मचारियों को ट्रैकसूट का वितरण किया गया लेकिन उनकी तरफ से मीडिया को कोई सही जानकारी नहीं दी गई ऐसे में क्या ट्रैक सूट की खरीद में कोई गोलमाल है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा फोन ना उठाना और जानकारी ना देना अपने आप में एक बहुत बड़ी लापरवाही है। अब देखना होगा कि खबर प्रकाशन के बाद अध्यक्ष इस पर अपनी कोई सफाई देते हैं या फिर यूं ही गुम बने रहते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page