January 16, 2026

मंगलौर पुलिस ने किया मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

0
IMG_20251216_130918
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मात्र 12 घंटे के अंदर मंदिर में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंदिर से चोरी हुआ सत प्रतिशत माल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी करने वाला शातिर चोर भी गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील वालिया निवासी लंढोरा द्वारा थाना कोतवाली मंगलौर पर लंढौरा स्थित काली माता मंदिर का गेट का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया। जिस पर कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओं में जेल गए आरोपी का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए मात्र 12 घण्टे के भीतर चोरी मे संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गए शातिर चोर का नाम मोबिन उर्फ मोनू पुत्र शकील निवासी लंढौरा बताया है। पुलिस ने मंदिर से चोरी हुआ बडा घण्टा, संख्खल बरामद की है। पुलिस ने बताया गया पकड़े गये चोर का अपराधिक इतिहास है जिसमें मु0अ0स0 214/24 धारा 379/411 आईपीसी- कोतवाली रुडकी, मु0अ0स0 342/23 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 – कोतवाली मंगलौर, मु0अ0स0 893/24 धारा 305ए.317(2)बीएनएस- कोतवाली मंगलौर, मु0अ0स0 398/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस अधि0 कोतवाली मंगलौर, मु0अ0स0 798/25 धारा 305ए,331, 317 (2) बीएनएस – कोतवाली मंगलौर में दर्ज है। चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 महिपाल सिह, हे0कानि0 शूरबीर, कानि0 दिनेश चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page