January 21, 2026

विधायक प्रदीप बत्रा को कोस रही क्षेत्रीय जनता

0
IMG_20251208_124459
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की विधानसभा की जनता इन दोनों क्षेत्रीय विधायक प्रदीप बत्रा को कोस रही है। जनता का आरोप है कि विधायक क्षेत्र की जनता को मूर्ख बना रहे हैं। आरोप है कि विधायक ने कहा था कि सोलानी नदी का पुल स्वीकृत करा लिया गया है और एक महीने में पुल बनकर तैयार हो जाएगा जिससे जनता को हो रही परेशानी से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी।
सोलानी नदी का पुल पिछले काफी लंबे अरसे से क्षतिग्रस्त हो रखा है। इस पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से बड़े वाहनों का यहां से नहीं गुजर पा का रहे हैं। बड़े वाहनों के यहां से ना गुजरने से स्थानीय जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं स्कूली बसें भी यहां से नहीं गुजर पा रही है जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार विधायक जनता से वायदा करते रहे कि जल्द ही पुल का निर्माण कर दिया जाएगा लेकिन उनके बार-बार वायदों से जनता भी परेशान हो गई है। इतना ही नहीं एक बार फिर विधायक प्रदीप बत्रा ने सोशल मीडिया पर सोलानी नदी का पुल स्वीकृत करा लिए जाने की जानकारी साझा करते हुए कहा था कि एक माह के अंदर पुल का निर्माण हो जाएगा और इसके बाद जनता को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। लेकिन एक माह से भी ज्यादा का समय हो गया है। पुल का निर्माण होना तो दूर वहां पर पुल निर्माण की सामग्री भी मौके पर अभी तक नहीं पहुंच पाई है। परेशान क्षेत्र की जनता अब विधायक प्रदीप बत्रा को कोस रही है। जनता का आरोप है कि विधायक तो अपनी मस्ती में मस्त हैं, जनता परेशान हो इससे उन्हें क्या। विधायक झूठ पर झूठ बोल जनता का विश्वास तार-तार कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी विधायक को कोई फर्क नहीं पड़ता। विधायक के खिलाफ क्षेत्र की जनता में लगातार रोष उत्पन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page