January 21, 2026

रुड़की में भाजपा का नवनिर्मित कार्यालय जिले में 6 विधानसभा का बनेगा ऊर्जा का केंद्र:धामी

0
IMG_20251018_183551
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये कार्यालय मात्र भौतिक संरचना नहीं, बल्कि संगठन की वैचारिक दृढ़ता, अनुशासन और सेवा-संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा एवं संगठन शक्ति के बल पर आज जन-जन के विश्वास का पर्याय बन चुकी है। यही संगठन वह विराट शक्ति है, जिसने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्र ने सुशासन, विकास और आत्मनिर्भरता की जो गति प्राप्त की है, वह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शनिवार को रुड़की में दिल्ली हरिद्वार हाईवे स्थित गोदावरी होटल के समीप भाजपा जिला कार्यालय लोकार्पण में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवन में आहुति देने के बाद फीता काटकर कार्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय इस जनपद में आने वाली सभी छह विधानसभा का ऊर्जा का केंद्र बनेगा। इतना ही नहीं यहां के किसान, मजदूर, आमजन की समस्याओं के समाधान एवं सेवा के लिए यह बड़े आयाम के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि दो सीटों से यात्रा की शुरू करने वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है इसमें एक एक कार्यकर्ता की मेहनत जुड़ी है। इस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है और वह आम कार्यकर्ता से एक बड़े पद तक अपनी काबिलियत से पहुंच सकता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल में बड़ा स्थान बनाए हुए है। आज भारत आत्मनिर्भर देश के रूप में पहचान स्थापित कर रहा है। आज देश फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार ने लव जिहाद, लैंड जिहाद में बड़ी कारवाई करते हुए नौ सौ पचास एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त करवाया। प्रदेश में समान नागरिकता कानून लागू कर 2022 में जनता से किया वादा निभाया। नकल मामले में विपक्ष ने राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास किया और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन सरकार ने युवाओं की भावनाओं की कदर करते हुए उनकी मांगों को पूरा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा भाजपा पार्टी एक परिवार की तरह है और सीमित संसाधनों में शुरू हुई पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा यह कार्यालय जिले के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को नई ऊर्जा देगा। संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद, जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सौरभ गुप्ता, संजय अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह, मयंक गुप्ता, राकेश गिरी, विवेक चौधरी, मास्टर सत्यपाल, रवि राणा, सुशील राठी, डॉ अनिल शर्मा, कवींद्र चौधरी, अनुराग त्यागी, सौरभ सिंघल, सुभाष सरीन, गगन सरीन, आदेश सैनी, सुमित अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page