सुबोध राकेश बोले आज खेलों में कैरियर बनाने की अपार संभावनाएं
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। भगवानपुर ब्लॉक की 25वीं ब्लॉक स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन अचीवर्स स्पोर्ट्स अकैडमी करौंदी भगवानपुर में सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। समापन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री तथा भगवानपुर के भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि आज खेलों में कैरियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। एक खिलाड़ी, खिलाड़ी के रूप में, खेल पत्रकार के रूप में, कमेंटेटर के रूप में तथा खेल विश्लेषक के रूप में अपना कैरियर बना सकता है।
ब्लॉक एथलेटिक्स रैली के संयोजक एवं बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने बताया कि सब जूनियर,जूनियर तथा सीनियर वर्ग में अलग-अलग बालक-बालिका वर्ग में 90 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 30 विद्यालयों के 550 से अधिक बाल एवं युवा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में ऐसे सात बच्चों को चैंपियंस ट्रॉफी प्रदान की गई जिन्होंने तीन प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते।
ब्लॉक खेल समन्वयक धनंजय मलिक ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 55 अंक प्राप्त करके बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर प्रथम तथा 48 अंक प्राप्त करके आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर, द्वितीय तथा 44 अंक प्राप्त करके राष्ट्रीय इंटर कॉलेज भलस्वागाज तीसरे स्थान पर रहा।कार्यक्रम का संचालन डा विजय त्यागी एवं कल्पना सैनी ने किया। इस अवसर विशिष्ट अतिथि के रूप में अचीवर्स स्पोर्ट्स अकैडमी करौंदी के मालिक राजकुमार सिंधु, व्यायाम शिक्षक अरुण मलिक, ओम सिंह विनीत सिंह, जतिन त्यागी, अमित सैनी, ओपी सोनकर, मनीष सक्सेना, विपुल कुमार, प्रदीप कुमार, भीम सिंह, सुधीर सैनी, नवीन सैनी, संजय पाल, नेत्रपाल, रजत बहुखंडी, पुष्पराज सिंह चौहान, रजनीश, धनंजय, सैयद त्यागी, महिला व्यायाम शिक्षक रीना देवी, संगीता, उजमा, कल्पना सैनी, शालिनी मनी, सुप्रिया गोड़, पारुल, निधि, कु तनु,, कु शहरीन, कु हिमांशी,कु पायल आदि उपस्थित रहे।
