January 21, 2026

40 मीटर 11 केवी बिजली की तार सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार

0
IMG_20251001_185230
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। विद्युत विभाग और भगवानपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो चोरों को चोरी के तार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों का विभिन्न धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पीड़ित फिरोज खान पुत्र इकराम अली अवर अभियंता, 33/11 के.वी. उपकेंद्र डाडा जलालपुर, भगवानपुर और उनकी टीम ने थाना भगवानपुर पुलिस की सहायता से लाइन चेकिंग एवं निगरानी में लगे हुए थे। उसी दौरान दो व्यक्ति अपने हाथों में एक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आते दिखाई दिए। संदेह होने पर जब उन्हें चेक किया गया तो कट्टे में लगभग 40 मीटर 11 के.वी. लाइन की चोरी की हुई बिजली की तार बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपने नाम कमल पुत्र अतरू दूसरे ने सौरभ पुत्र धीरेन्द्र बताये। दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने यह तार ग्राम डाडा जलालपुर से खेडी सिकरोड़ा मार्ग पर चल रही लाइन से काटी थी। पुलिस ने चोरी की तार के साथ दोनों को हिरासत में  लेकर थाना भगवानपुर ले आयी। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page