January 21, 2026

24 घंटे के अंदर चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, नौकर ही निकला चोर

0
IMG_20251001_182211
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। हरिद्वार नगर पुलिस ने एक अच्छी सफलता पाई है। पुलिस टीम ने चोरी हुआ ट्रैक्टर 24 घंटे के भीतर बरामद करने के साथी आरोपी चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया चोर पढ़ा लिखा है और विद्युत विभाग में ठेकेदारी का काम भी करता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित राकेश पाल पुत्र भरत सिंह निवासी बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी जिला हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर में आकर तहरीर दी कि उसका ट्रैक्टर संख्या UP12BB-5433 जो भागीरथी होटल रोड, बेलवाला के पास खड़ा किया गया था। अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कर चोर की तलाश के लिए प्रयास तेज किये। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जल्द गिरफ्तारी व ट्रैक्टर बरामदगी के लिये विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु कोतवाली नगर हरिद्वार को निर्देशित किया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर पूरे हरिद्वार क्षेत्र एवं शामली उत्तर प्रदेश तक के सीसीटीवी कैमरों की गहन छानबीन की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। उच्चस्तरीय मुखबिरी एवं सुराग-पतारसी के चलते पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चोरीशुदा ट्रैक्टर के साथ दबोचा। बताया गया कि आरोपी पीड़ित के यहाँ नौकरी करता था तथा वहाँ की सभी चीज़ों से भलीभाँति परिचित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अगले महीने उसकी शादी होनी थी जिसमें उसे अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए पैसों की आवश्यकता को देखते हुए  ट्रैक्टर को देख मन में लालच आ गया। आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी कुमार पिता का नाम बिजेन्द्र कुमार निवासी: हड़ौली, थाना भौरा कलाँ, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र-24 वर्ष बताया है। चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में. रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार, उ0नि0 चरण सिंह, अ0उ0नि0 संदीप वर्मा, का0 925 बृजमोहन, का0 509 मुकेश तोमर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page