रुड़की में मरीजों की जान से खिलवाड़ और पत्रकारों के साथ बदतमीजी कांग्रेस नहीं करेगी बर्दाश्त: राजेंद्र चौधरी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। महानगर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से उनके कार्यालयों पर पहुंच कर रुड़की महानगर में व्याप्त भ्रष्टाचार जो स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा है उसके लिए भेंट कर उचित व्यवस्था और सख्त कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रुड़की में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था को कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। मरीजों के ईलाज में लापरवाही होने पर उन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई हो नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के खिलाफ सख्त आंदोलन करने को बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।
बृहस्पतिवार को एसडीएम रुड़की से भेंट कर राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि रुड़की महानगर में बहुत ही बड़ा सरकारी अस्पताल है लेकिन ना तो वहां डॉक्टर ओर ना ही दवाई उपलब्धि है जिस कारण आम जनता को निजी अस्पताल वाले लोगों को लूटने के साथ ही उनकी जान से खेल रहे हैं। ज्यादातर अस्पतालों में योग्य डॉ नहीं हैं और बिना अनुमति के ऑपरेशन कर रहे हैं। राजेंद्र चौधरी ने ऐसे सभी अस्पतालों की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की जिनके यहां गर्भपात किया जा रहा है और जो डॉक्टर बिना अनुमति अस्पताल में ऑपरेशन कर रहे हैं। उन्होंने उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जो अस्पताल वाले शिकायत करने वाले पत्रकार साथियों के खिलाफ झूठी कहानी गढ़ कर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की फिराक में है उनकी जांच होनी चाहिए और जनहित में सहयोग करने वालों को सुरक्षा देनी चाहिए। वरिष्ठ नेता सादात मसूद ने कहा कि जिन अस्पतालों में क्लिनिकल वेस्ट की व्यवस्था नहीं है उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। यह सब भ्रष्टाचार स्वास्थ्य विभाग की सांठगांठ से ही हो रहा है। इस अवसर पर एनएसयू जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, नितिन त्यागी, मोहित त्यागी, मदन पाल भड़ाना, सुधीर चौधरी, पंकज कुमार त्यागी ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, सुभाष चौधरी, मिंटू प्रधान वैभव सैनी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
