April 30, 2026

महिला समाज की नींव और बच्चे देश का भविष्य:अनुपमा रावत

0
IMG_20250918_173315
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक शाखा देहरादून के तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान के अंतर्गत 1 सितंबर से शुरू हुए पोषण माह के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने एस नयाल के संयोजन में ग्राम अजीतपुर, जिया पोता में 17 सितंबर से जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण मिशन को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि महिला समाज की नींव है और बच्चे देश का भविष्य।
विधायक अनुपम रावत ने पोषण मिशन पर आधारित दो दिवसीय एग्जिबिशन (चित्र प्रदर्शनी) का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त महिला बाल विकास विभाग के द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए स्वास्थ्य विभाग ने इस कार्यक्रम में आई महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई। चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए विधायक अनुपम रावत ने कहा कि महिला समाज की नींव है और बच्चे देश का भविष्य। सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अपनी विधानसभा में आयोजित किए गए। केंद्रीय संचार ब्यूरो के इस कार्यक्रम के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के जागरूक निवासियों से इस अभियान से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया कार्यक्रम का संचालन केंद्र संचार ब्यूरो  प्रादेशिक कार्यालय देहरादून के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने एस नयाल ने किया। इस अवसर पर ग्राम अजीतपुर के प्रधान प्रखर कश्यप ,ग्राम जिया पोता के प्रधान कृष्ण पाल, समाज सेवी डॉक्टर विजेंद्र सिंह वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व राज्य मंत्री नाग सिंह कश्यप, दिनेश कश्यप आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम के मध्य हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया जिसमें  प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मुख्य अतिथि विधायक अनुपम रावत ने पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त ग्राम अजीतपुर जिया पोता के विभिन्न विद्यालयों में पोषण मिशन पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागि बच्चों ने भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किये शुक्रवार को एग्जीबिशन और जन जागरूकता अभियान का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page