January 21, 2026

कार्यकर्ताओं की ताकत और पार्टी को मजबूती दे, ऐसा बने जिला अध्यक्ष: राजेश तिवारी

0
IMG_20250907_193802
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/झबरेड़ा (देशराज पाल/राजपाल)। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन के लिए झबरेड़ा विधानसभा में पर्यवेक्षक पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राय शुमारी की। पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपील की तो वही जिला अध्यक्ष के लिए बेहतरीन चयन की बात कही।
रविवार दोपहर के समय झबरेड़ा विधानसभा स्थित रॉयल बैंकट हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षक राजेश तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचे पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष चयन के लिए राय सुमारी की। पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि जिला अध्यक्ष आपके अनुसार और पार्टी में निष्ठावान और पार्टी को मजबूती करने वाला बने इसीलिए हम सभी आपके बीच पहुंचे हैं। सभी की सहमति से जिला अध्यक्ष बने और जिला अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का कम करें। इसी मंशा के साथ दिल्ली हाईकमान और प्रदेश हाईकमान ने उन्हें पर्यवेक्षक बनाकर आपके बीच भेजा है। राजेश तिवारी ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करें और राजकुमारी के बाद जो भी जिला अध्यक्ष बने एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने बताया जिला अध्यक्ष के लिए अभी तक 17 नाम आ चुके हैं। रायसुमारी में पर्यवेक्षक मनोज नौटियाल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील प्रधान व विधायक वीरेंद्र जाती, पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी, अय्याज पूर्व राज्य मंत्री, आदिल फरीदी, सलमान, मुकेश पाटिल, भास्कर गुप्ता, मानसिंह, पिंकेश, दीपक, विक्रांत धामा, सचिन, टीनू भाई, अनुज चौधरी, आर्सिल, आबिद प्रधान, राजेश प्रधान, प्रवीन प्रधान, राहुल, आदित्य प्रधान, वासी भाई, शाहबाज मुजम्मिल, नासिर अहमद, अंकुर, अभिषेक, गौरव वर्मा, राव रिजवान, मांगेराम प्रधान, विपिन चौधरी, संजय चौधरी थीथकी, अनुज चौधरी, आर्थव तोमर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page