आईआईटी स्पोर्ट कमेटी रुड़की ने शिवभक्त कांवड़ियों को बांटा मीठा शरबत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। सावन माह में शिव भक्तों की सेवा करना एक बड़ा ही पुण्य का कार्य है। इन शिवभक्तों की जितनी सेवा कर ली जाए उतनी कम है। शिवभक्तों की सेवा करने से भोलेनाथ भी प्रश्न होते हैं।
शुक्रवार को वोट क्लब रुड़की स्थित नहर किनारे आईआईटी स्पोर्ट्स कमेटी रुड़की द्वारा शिव भक्त कावड़ियों को मीठा शरबत वितरित किया गया। कमेटी अध्यक्ष प्रोफेसर नागेंद्र कुमार ने कहा कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे शिवभक्तों की सेवा करने का उन्हें कमेटी के माध्यम से मौका मिला है तो वह भी शिव भक्त कावड़ियों की सेवा करने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी के सभी सदस्य मिल-जुल कर शिव भक्त कावड़ियों की सेवा कर रहे हैं जो की एक बेहद ही सराहनीय कार्य है। शिवभक कावड़ियों को मीठा शरबत बांटने वालों में डॉक्टर आशीष कुमार यादव, डॉक्टर रामनिवास सोनी, डॉक्टर संजीव शुक्ला, लक्ष्मण सिंह यादव, राहुल, प्रकाश आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
