अलग-अलग जगह से एक नाबालिग और एक बुजुर्ग महिला कावड़िया लापता
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। अलग-अलग जगह से दो कांवड़िए अपने साथी कांवड़ियों से बिछड़ कर लापता हो गए हैं। साथी कावड़ियों ने मंगलौर पुलिस से उनकी तलाश के लिए गुहार लगाई है। मंगलौर पुलिस लापता कावड़ियों की तलाश के लिए प्रयास कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली के दारोगा नरेंद्र राठी ने बताया कि उन्हें एक फोन आया जिसने अपना नाम दीपक बताते हुए बताया कि वह मुजफ्फरनगर शिव चौक से बोल रहा है। उसने बताया कि उनका साथी अनमोल उम्र 16 वर्ष पुत्र कृष्णा निवासी जेजे कॉलोनी थाना अर्बन एस्टेट जिला रोहतक हरियाणा उनसे बिछड गया है। जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। दारोगा ने बताया कि दूसरा फोन उन्हें बुलंदशहर से आया जिसने अपना नाम दिनेश उर्फ छोटू पुत्र मैमपाल निवासी पुलिस लाइन बुलंदशहर उत्तर प्रदेश ने बताया कि मेरी बुआ कमला निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष जिनको कम सुनाई देता है जो हरिद्वार से बुलंदशहर जाते समय नहर पटरी पर मुझसे तांशीपुर के पास बिछड़ गई। उन्होंने पुलिस से बुजुर्ग महिला की तलाश के लिए गुहार लगाई। मंगलौर पुलिस दोनों लापता कावड़ियों की तलाश के लिए प्रयास कर रही है। दारोगा नरेंद्र राठी ने बताया कि जल्द ही लापता कावड़ियों को तलाश कर लिया जाएगा।
