January 16, 2026

अवैध स्मैक के साथ रंगेहाथ तस्कर गिरफ्तार, हजारों की नकदी भी बरामद

0
IMG_20250703_124800
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/पथरी (देशराज पाल)। थाना पथरी पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके पास से हजारों की नकदी सहित अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस पकड़े गए तस्कर का विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिये एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा दिए गए निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना पथरी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को 10.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पथरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत आरोपी तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर का नाम समीर पुत्र मुन्ना हसन निवासी ग्राम नसीरपुर कलां थाना पथरी हरिद्वार बताया है। पकड़े गए तस्कर के पास से 1100 रूपए की नकदी भी बरामद हुई है। नशा तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रोहित कुमार, कानि0 अजीत तोमर, कानि0 ब्रह्मदत्त जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page