July 14, 2025

लिब्बरहेडी सहकारी गन्ना विकास समिति डेलीगेट्स के चुनाव सम्पन्न, जाम से झेली परेशानी

0
IMG_20250621_125235
Getting your Trinity Audio player ready...

रुडकी/मंगलौर (देशराज पाल / राजपाल) । लिब्बरहेडी सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड मुख्यालय में इन दिनों चुनाव की सरगर्मियां तेज हो रखी थी। शुक्रवार की देर रात तक डेलीगेट्स के चुवाव को लेकर मतदान हुआ। डेलीगेट चुनाव में मतदान को लेकर किसानों में इस बार भारी उत्साह देखने को मिला तो वहीं विकलांग मतदाता ही नहीं बल्कि बुजुर्ग महिला-पुरूषों ने भी अपने मतदाधिकार बढ़चढ़कर मतदान किया। वहीं किसानों की भीड अधिक होने के चलते पूरा दिन हाईवे पर जाम लगा रहने से किसानों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मंगलौर स्थित नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में लिब्बरहेडी संहकारी गन्ना विकास समिति डेलीगेट्स के चुनाव को लेकर मतदान निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रताप सिंह की देखरेख में प्रारम्भ हुआ। मतदान के लिए 33 बूथ बनाये गये थे। सभी बूथों पर देर रात तक किसानों द्वारा मतदान किया गया। डेलीगेट्स के 46 पदों पर चुनाव हुआ जबकि 72 पहले ही निर्विरोध डेलीगेट्स चुने जा चुके थे। देर रात तक हुए मतदान के चलते निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रताप सिंह द्वारा जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को माइक से एलाउंसमेट कर जानकारी देने के साथ ही उन्हें जीते गये प्रत्याशियों की लिस्ट चस्पा करने की जानकारी दी और बताया गया कि जीत का प्रमाण पत्र अगले दिन शनिवार को समिति के मुख्यालय से दिया जायेगा। उन्होंने जीते सभी प्रत्याशियों को चस्पा लिस्ट की फोटों खींच कर रात्रि में ही ले जाने की बात कही। मतदान को लेकर सुबह से किसानों की मत स्थल पर भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मंगलौर कोतवाल शांति कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं को बनवाने में जुटे रहे।

*मतदान स्थल पर पहुंचने के लिए मतदाताओं ने झेली पेरशानी*
लिब्बरहेडी सहकारी गन्ना विकास समिति डेलीगेट्स के चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने के लिए आने वाले किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना हीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी भीड को आंकने में नाकामयाब रहा जिसके चलते सुबह से लेकर देर शाम तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी द्वारा किसानों के लिए कोई खास इंतेजाम नहीं किये गये थे जिसके चलते किसानों में भारी रोष देखने को मिला। ग्राम खेडाजट से किसान चौधरी विरेन्द्र सिंह द्वारा टेंट लगाकर मतदान करने आने वाले किसानों के लिए पेयजल और चाय आदि की व्यवस्था की गयी थी जिसको सभी किसानों ने सराहा।

*जीत कर आने वाले प्रत्याशी*
कुमराडा गांव से अमित कुमार ने सर्वाधिक 41 वोट पाकर जीत हासिल की। टांडा गांव से मेंहदी हसन पुत्र नासिर हुसैन ने सर्वाधिक 41 वोट पाकर जीत हासिल की। सढौली गांव से कुलदीप सैनी पुत्र पिताम्बर ने सर्वाधिक 61 वोट पाकर जीत हासिल की। लाठरदेवाहुण गांव से अंगूरी पत्नी तिलकराम ने सर्वाधिक 91 वोट पाकर जीत हासिल की। लाठरदेवाहुण गांव से सरिता पत्नी श्रवण ने सर्वाधिक 87 वोट पाकर जीत हासिल की। अकबरपुर ढाढेकी गांव से मनोज पुत्र देवपाल ने सर्वाधिक 213 वोट पाकर जीत हासिल की। अकबरपुर ढाढेकी गांव से मतलूब पुत्र गालिब ने सर्वाधिक 212 वोट पाकर जीत हासिल की। गाधारोणा से मोहित गिरी ने सर्वाधिक 72 वोट पाकर जीत हासिल की। आसफनगर से सतपाल सिंह ने सर्वाधिक 64 वोट पाकर जीत हासिल की। खेडाजट से बालादेवी पत्नी सुरेन्द्र (चौधरी विरेन्द्र सिंह) ने सर्वाधिक I 159 वोट पाकर जीत हासिल की। सकौती से कनक सिंह ने सर्वाधिक 85 वोट पाकर जीत हासिल की। सकौती से संजीव पुत्र सेवाराम ने सर्वाधिक 89 वोट पाकर जीत हासिल की। मुंडेट से जितेन्द्र कुमार पुत्र तेजपाल सिंह ने सर्वाधिक 10 वोट पाकर जीत हासिल की। मुंडेट से उषा त्यागी पत्नी नवीन कुमार ने सर्वाधिक 10 वोट पाकर जीत हासिल की। उदलहेडी से सिकन्दर पुत्र सुक्कड सिंह ने सर्वाधिक 78 वोट पाकर जीत हासिल की। उदलहेडी से सुमित्रा पत्नी राजकुमार ने सर्वाधिक 77 वोट पाकर जीत हासिल की। बुडपुर जट से राजीव राठी पुत्र बिजेन्द्र ने सर्वाधिक 82 वोट पाकर जीत हासिल की। बुडपुर जट से बीना ने सर्वाधिक 111 वोट पाकर जीत हासिल की। नगला सलारू से राजकमल पुत्र धनपाल ने सर्वाधिक 172 वोट पाकर जीत हासिल की। नगला सलारू से बीरबाला पत्नी रामगोपाल ने सर्वाधिक 123 वोट पाकर जीत हासिल की। कुआहेडी से ब्रिजेश ने सर्वाधिक 45 वोट पाकर जीत हासिल की। मुंडलाना से सुनीता ने सर्वाधिक 247 वोट पाकर जीत हासिल की। सिख्खर से राहुल ने सर्वाधिक 55 वोट पाकर जीत हासिल की। सिख्खर से सुभाष ने सर्वाधिक 50 वोट पाकर जीत हासिल की। गोपालपुर से पंकज ने सर्वाधिक 72 वोट पाकर जीत हासिल की। आमखेडी से सतकुमार ने सर्वाधिक 72 वोट पाकर जीत हासिल की। घोसीपुरा से खुर्शीद ने सर्वाधिक 148 वोट पाकर जीत हासिल की। बुक्कनपुर से बहरोज ने सर्वाधिक 96 वोट पाकर जीत हासिल की। नगलाचीना से नवीन कुमार ने सर्वाधिक 70 वोट पाकर जीत हासिल की। कगवाली से पाल्ला पुत्र छोटा ने सर्वाधिक 30 वोट पाकर जीत हासिल की। हरजौलीजट से रजत ने सर्वाधिक 117 वोट पाकर जीत हासिल की। दहियाकी से सुमित पुत्र उदयवीर ने सर्वाधिक 95 वोट पाकर जीत हासिल की। निजामपुर से सोमवीर सैनी ने सर्वाधिक 156 वोट पाकर जीत हासिल की। हरचंदपुर से संदीप रोहिला ने सर्वाधिक 64 वोट पाकर जीत हासिल की। हरचंदपुर से सुदेश ने सर्वाधिक 80 वोट पाकर जीत हासिल की। नारसन खुर्द से सतेन्द्र पुत्र इन्द्रदेव ने सर्वाधिक 124 वोट पाकर जीत हासिल की। नारसनखुर्द से देवेन्द्र ने सर्वाधिक 132 वोट पाकर जीत हासिल 1 की। मंडावली से ऋषिपाल ने सर्वाधिक 46 वोट पाकर जीत हासिल की। गदरजुड्डा से नदीम ने सर्वाधिक 113 वोट पाकर जीत हासिल की। सुसाडा से योगेश कुमार ने सर्वाधिक 46 वोट पाकर जीत हासिल की। झबीरन से डा. ब्रिजेश कुमार ने सर्वाधिक 75 वोट पाकर जीत हासिल की। थीथकी क्वादपुर से प्रवीण कुमार ने सर्वाधिक 109 वोट पाकर जीत हासिल की। रामनगर से विकास पुत्र सतपाल ने सर्वाधिक 39 वोट पाकर जीत हासिल की। सेदपुरा से नंदकिशोर ने सर्वाधिक 41 वोट पाकर जीत हासिल की। ठसका से रविन्द्र सिंह ने सर्वाधिक 90 वोट पाकर जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page